India Vs England T20 World Cup टीम इंडिया का पलड़ा भारी दोनों टीमों ने टी 20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 2 और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत दर्ज की है। 2007 वर्ल्ड में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की थी। 2009 में भारतीय टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2012 में दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें टीम इंडिया ने 90 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोके थे। जबकि विराट कोहली ने 32 गेंदों में 40 और गौतम गंभीर ने 38 गेंदों में 45 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से बनाया गया हाईऐस्ट स्कोर 200 रन है जबकि भारत का उच्चतम स्कोर 218 रन है। जाहिर है टीम इंडिया के फैंस एक बार फिर इंग्लैंड को शिकस्त देते देखना चाहेंगे। कैसा है पिच का मिजाज 10 नवंबर को 1.30 बजे से ये मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस पिच पर अब तक औसत स्कोर 160-165 रन का ही रहा है। हालांकि यह बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा दे सकता है। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बी...