T20 Worlcup India Vs England

India Vs England T20 World Cup 



टीम इंडिया का पलड़ा भारी 

दोनों टीमों ने टी 20 वर्ल्ड कप में अब तक तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारतीय टीम ने 2 और इंग्लैंड ने एक मैच में जीत दर्ज की है। 2007 वर्ल्ड में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की थी। 2009 में भारतीय टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं 2012 में दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें टीम इंडिया ने 90 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस मैच में रोहित शर्मा ने 33 गेंदों में नाबाद 55 रन ठोके थे। जबकि विराट कोहली ने 32 गेंदों में 40 और गौतम गंभीर ने 38 गेंदों में 45 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से बनाया गया हाईऐस्ट स्कोर 200 रन है जबकि भारत का उच्चतम स्कोर 218 रन है। जाहिर है टीम इंडिया के फैंस एक बार फिर इंग्लैंड को शिकस्त देते देखना चाहेंगे।

कैसा है पिच का मिजाज 

10 नवंबर को 1.30 बजे से ये मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इस पिच पर अब तक औसत स्कोर 160-165 रन का ही रहा है। हालांकि यह बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा दे सकता है। पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच इसी मैदान पर मुकाबला खेला गया। जिसमें बांग्लादेश बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही और 127 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान ने 18.1 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया।


यदि कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतते हैं तो उन्हें गेंदबाजी चुननी चाहिए क्योंकि इस मैदान पर गेंदबाजों को मदद मिलती है। ये पिच बैटिंग के लिहाज से बहुत बेहतर नहीं है।


सेमीफाइनल के लिए टीम इंडिया में हो सकता है ये बदलाव, युजवेंद्र चहल के आंकड़े देख घबराए अंग्रेज


टीम इंडिया टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में 10 नवंबर को इंग्लैंड से भिड़ने के लिए तैयार है। इस अहम मुकाबले ने टीम इंडिया का सिरदर्द बढ़ा दिया है। दरअसल, टीम के ज्यादातर खिलाड़ी पहले कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन करने के बाद ट्रैक पर लौट आए हैं। केएल राहुल ने भी फॉर्म पा ली है, वहीं विराट कोहली-सूर्यकुमार यादव ताबड़तोड़ रन बरसाते नजर आ रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं जबकि मोहम्मद शमी भी अहम विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं।

अक्षर पटेल की जगह युजवेंद्र चहल

हालांकि स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल की फॉर्म अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने एक विकेट लेकर 40 रन लुटाए। पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। पिछले चार मैचों में उन्होंने सिर्फ 3 विकेट लिए हैं। जबकि बल्लेबाजी में अक्षर 9 रन ही बना सके हैं। अब बड़े मुकाबले को लेकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।

इसलिए कहा जा रहा है कि अक्षर पटेल की जगह युजवेंद्र चहल को अगले मैच में जगह दी जा सकती है। चहल को अब तक एक भी मैच में मौका नहीं मिला है। युजी के ऑस्ट्रेलिया में टी 20 प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 2020 में तीन मैच खेले और 4 विकेट लिए। इंग्लैंड के खिलाफ 2017-20 के बीच खेले गए 11 मुकाबलों में युजी ने शानदार प्रदर्शन कर 16 विकेट चटकाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ उनका इकोनॉमी 8.04 का है।


कोच राहुल द्रविड़ ने दिया ये बयान

टी 20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलियाई पिचों ने अब तक स्पिनरों की ज्यादा मदद नहीं की है। अश्विन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3/22 के टैली सहित 6 विकेट लिए हैं। हालांकि अक्षर का बचाव करते हुए भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अक्षर के पास “अच्छे मैच भी” थे और यह प्रारूप और टूर्नामेंट की प्रकृति है कि गेंदबाज कई बार महंगे हो सकते हैं। हालांकि द्रविड़ ने चहल के लाइन अप में आने से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि टीम बदलाव के लिए तैयार है और अंतिम फैसला पिच पर निर्भर करेगा।अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही जाते हैं या फिर युजी चहल को मौका देते हैं।


ओपनिंग कर सकते हैं ऋषभ पंत

वहीं दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले तीन मैचों में वे 7,6 और 1 रन ही बना सके। कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। हालांकि लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज को देखते हुए पिछले मैच की तरह ऋषभ पंत की जगह बरकरार रह सकती है। दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किए गए पंत पांचवें नंबर पर उतरे, लेकिन 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए। यदि पंत इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग करने उतरें तो आश्चर्य की बात नहीं होगी।



Comments